Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Kothi Meena Bazar, Agra lucky for PM Narendra Modi, 3rd election rally on 9th January
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Kothi Meena Bazar, Agra lucky for PM Narendra Modi, 3rd election rally on 9th January

130

आगरालीक्स ..आगरा का कोठी मीना बाजार पीएम नरेंद्र मोदी के लिए लकी है, 2013 में चुनावी शंखनाथ के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रैली की और अब 2019 के चुनाव की रैली भी पीएम नरेंद्र मोदी आगरा से करने जा रहे हैं । वे नौ जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2014 से पहले नवंबर 2013 में पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पर विजय शंखनाद रैली की थी। राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मोदी ने आगरा में 20 नवंबर 2016 को परिवर्तन रैली के दौरान जनसभा को संबोधित किया था, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों का मानना है कि पार्टी के लिए आगरा शुभ साबित हुआ है, जिसने नौ विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटें जीती हैं।
नौ जनवरी को कोठी मीना बाजार से चुनावी शंखनाद
पीएम नरेंद्र मोदी आगरा के कोठी मीना बाजार से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पहली रैली करेंगे, वे आगरा से चुनावी वायदे, पांच साल की सरकार की उपलब्धि और आगे की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। व्यापारी से लेकर किसान, दलित से लेकर हर जाति वर्ग के लोगों के विकास पर चर्चा करेंगे। साथ ही आगरा में उनके द्वारा 5000 करोड की योजनाओं की घोषणा की जा सकती है, इसके लिए दिन भर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।
सुबह 11 बजे पहुंच जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी नौ जनवरी बुधवार को आगरा के कोठी मीना बाजार में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, वे सुबह 11 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। वहां से सीधे कोठी मीना बाजार आएंगे। यहां पांच हजार करोड की घोषणाएं करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे, दोपहर 1 40 बजे वे आगरा से रवाना हो जाएंगे।
चार जनवरी को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चार जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे, वे दोपहर 1:55 पर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, कोठी मीना बाजार का निरीक्षण करेंगे इसके बाद विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे
शाम 4:50 पर अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए आगरा से रवाना हो जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!