आगरालीक्स…(25 November 2021 Agra News) देश में अचानक फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं. मौतों की संख्या भी बढ़ी. आगरा में प्रशासन ने जारी किया कोरोना का नया अपडेट
शुक्रवार को 9 हजार से अधिक मामले
कोरोना पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है. सबकुछ सामान्य भी हो रहा है लेकिन पिछले दो दिन से देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं. शुक्रवार को देश में 9119 कोरोना संक्रमित मिले हैं तो वहीं 396 लोगों की मौत भी हुई है. देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अभी लोगों को पूरी तरह से नियमों का पालन करना जरूरी है. कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा अभी पूरे विश्व में है ऐसे में इससे अनभिज्ञ नहीं रह सकते. बता दें कि देश में इस समय एक लाख 9 हजार 940 लोगों का कोरोना का इलाज चल रहा है.
आगरा में कोरोना पर काबू
हालांकि आगरा के लिए राहत की बात ये है कि नवंबर माह में कोरोना पर पूरी तरह से काबू पाया गया है. आगरा में इस माह में अभी तक एक ही कोरोना संक्रमित मिला है. ऐसे में आगरावासियों के लिए ये काफी राहत की बात है. प्रशासन ने कोरोना का नया अपडेट भी जारी किया है जिसके अनुसार #Agra में पिछले 24 घन्टे में 3996 सैम्पल के सापेक्ष कोई नया मरीज नही पाया गया. वर्तमान में 1 सक्रिय मरीज है. बता दें कि आगरा अबतक 25766 #Covid19 मरीजों में से 25307 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये.