मथुरालीक्स …गोवा के नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत हो गई, उसी दिन मथुरा में गोवा के नाइट क्लब की फ्रेंचाइजी खोली गई, आगरा में भी फ्रेंचाइजी खुल रही है। ( Goa Night club fire: Romeo Lane Franchise in Mathura, Soon start in Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोवा के नाइट क्लब रोमियो लेन में सात दिसंबर को आग लगी थी और 25 लोगों की मौत हो गई थी उसी दिन मथुरा में रोमियो लेन की चेन की फ्रेंचाइजी का नाइट क्लब गोवधर्न चौराहे पर चार मंजिला बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर खोला गया है। डीएम मथुरा सीपी सिंह का मीडिया से कहना है कि रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट की जांच कराई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट मानकों की जांच करेंगे।
आगरा में भी खुलने जा रहा है रोमियो लेन नाइट क्लब
आगरा में भी नाइट क्लब रोमियो लेन को खोलने के लिए फ्रेंचाइजी दी गई है, मीडिया रिपोर्ट क अनुसार, टीडीआई मॉल फतेहाबाद रोड के सामने खुले नए मॉल में यह नाइट क्लब खुलने जा रहा है। इटावा के रहने वाले युवक ने फ्रेंचाइजी ली है।
लूथरा ब्रदर्स की नाइट क्लब की चेन
गोवा में लूथरा ब्रदर्स ने रोमियो लेन नाइट क्लब खोलने के बाद देश भर में इसका विस्तार शुरू कर दिया है। इसके लिए फ्रेंचाइजी दी जा रही हैं। वहीं, आग की दुखद घटना के बाद से लूथरा ब्रदर्स विदेश चले गए हैं।