आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर जाने का ऐलान, आईएमए आगरा की बैठक के बाद डॉ. अनुराग बंसल पर दर्ज मुकदमे को वापस न लिए जाने पर 11 दिसंबर दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएम), आगरा के डॉ. अनुराग बंसल, उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में कार्यरत हैं उनके विरुद्ध 29 नवंबर को थाना सिकंदरा, आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मरीज ने गले की गांठ काटने और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। आईएमए आगरा द्वारा डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म करने के लिए सोमवार को बैठक कर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा शाखा की बुधवार को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में डॉ. अनुराग बंसल से संबंधित प्रकरण पर गंभीर चिंतन किया गया। दोनों मांगों पर उचित और शीघ्र कार्रवाई न होने की स्थिति में, चिकित्सक समुदाय को मजबूरन कल दोपहर 12 बजे से पूर्ण हड़ताल पर जाना पड़ेगा। आइएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगाइच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे। हड़ताल की आगे की रणनीति पर डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र गुप्ता, डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनुप दीक्षित की संघर्ष समिति बनाई गई है।
ये है आईएमए की मांग