आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा आए अभिनेता अजय देवगन. एक झलक देखने को फैंस हुए बेकाबू… जानिए आगरावासियों के लिए क्या कहा
फिल्म अभिनेता अजय देवगन शुक्रवार शाम को एमजी रोड स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन पर यहां पहुंचे. अभिनेता को देखने के लिए फेंस बेकाबू हो गए. जैसे ही अजय देवगन की एंट्री हुई हर कोई सेल्फी लेने को बेताब दिखाई दिया. इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए थे. अभिनेता ने भी अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.छतों और शोरूमों से देखा अजय देवगन को
अजय देवगन का क्रेज आगरा में जमकर देखने को मिला. शाम को जैसे ही कार से वे यहां पहुंचे उन्हें देखने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आया. आसपास के शोरूम की बिल्डिंग और छतों से भी लोगों ने अजय देवगन को देखा. इस दौरान एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था थोड़ी गड़बड़ दिखाई दी.