आगरालीक्स… आगरा में मतदान के चलते सर्राफा बाजार बंद है लेकिन सोने–चांदी की कीमतों में आज भी तेजी का रुख बना रहा। जानिये क्या रहे आज के रेट।
वायदा बाजार में सोना गुरुवार दोपहर 48,697 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोने की कीमतों में कुछ दिनों से तेजी का रुख बना हुआ है। चांदी के दाम भी तेज रुख पर हैं। चांदी दोपहर को 62,842 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी। सोने-चांदी की कीमतों पर असर सहालग को भी माना जा रहा है।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड 999 4893 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4776 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4355 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3984 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3156 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी का चार्ज इससे अतिरिक्त रहेगा।