आगरालीक्स…#आगरा की #एत्मादपुर सीट वोटिंग में अभी भी नंबर वन. यहां दोपहर तीन बजे तक ही 52 प्रतिशत #वोटिंग. इन सीटों पर भी बढ़ी वोटिंग. सबसे कम यहां पर
आगरा में मतदान का महोत्सव मनाया जा रहा है. मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. दोपहर तीन बजे तक आगरा में 47.52 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है. ऐसे में अच्छी वोटिंग के ये शुभ संकेत माने जा रहे हैं. बात अगर आगरा की सभी विधानसभा सीटों पर चल रहे वोटिंग प्रतिशत को लेकर की जाए तो इस समय एत्मादपुर विधानसभा सीट पर रिकॉड वोटिंग हो रही हे. दोपहर तीन बजे तक एत्मादपुर विधानसभा सीट पर 52 प्रतिशत तक वोट पड़ चुके हैं.
आइए जानते हैं दोपहर एक बजे तक किस विधानसभा सीट पर कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
एत्मादपुर में 52 प्रतिशत
खेरागढ़ में 51.3 प्रतिशत
आगरा ग्रामीण में 49 प्रतिशत
बाह विधानसभा में 49.8 प्रतिशत
आगरा दक्षिण 45.7 प्रतिशत
फतेहाबाद 46.1 प्रतिशत
आगरा छावनी 46 प्रतिशत
आगरा उत्तर 44.5 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी पर 44 प्रतिशत