आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त,
वायदा बाजार में सोने-चांदी में आज मामूली बढ़त रही। शरद पूर्णिमा के अवसर पर खऱीदारी को लेकर सर्राफा बाजार में चमक दिखी। सर्राफा बाजार में हाजिर सोना 99.99 52,600 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना 99.5 के भाव 52350 रुपये प्रति दस ग्राम के रहे। वहीं एमजी रोड स्थित लक्ष्मणदास ज्वैलर्स के संचालक रोहिन हेमदेव का मुताबिक उनके शोरूम पर ज्वैलरी की एग्जिबिशन चल रही है, उनके यहां ज्वैलरी के रेट 14 कैरेट 3156 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट 4050 रुपये प्रति कैरेट और 22 कैरेट 4849 रुपये प्रति ग्राम के रहे।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में आज सुबह सोना 50,465 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर को 50,550 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। चांदी गुरुवार को साठ हजार से नीचे आने के बाद आज चांदी के भाव सुबह 60557 रुपये प्रति किलो पर खुले, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर 60,440 रुपये प्रतिकिलो पर रहे।
नीतीश का आबादी के हिसाब से आरक्षण का दांव