आगरालीक्स… सहालग में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। सोना 53 हजार और चांदी 70 हजार के पार पहुंच गई है।

दोनों मूल्यवान धातु पर तेजी का रुख
वायदा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। सोना दोपहर तक 53505 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया था। इसी प्रकार चांदी की कीमतों में भी तेज वृद्धि हुई है। चांदी दोपहर तक 70,002 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही थी। दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमत में कल की अपेक्षा आज ज्यादा तेजी आई है।
ज्वैलरी के 18 अप्रैल के रेट
फाइन गोल्ड 999 5359 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5230 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4770 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4341 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3457 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज इसके अतिरक्त रहेगा।