आगरालीक्स ….आगरा में क्राइम कंट्रोल करने के लिए एसएसपी सुधार कुमार सिंह ने की सख्ती। एसओ इरादत नगर को किया लाइन हाजिर।
आगरा में क्राइम को रोकने और कोई घटना होने के बाद उसका अनावरण करने के लिए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं। हर घटना की सूचना थाना प्रभारी को अपने वरिष्ठ अधिकारी को देनी है। इसके बाद भी आगरा के थाना इरादत नगर में बिजली की लाइन से तार चोरी होने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मगर, अधिकारियों को इस घटना की जानकारी नहीं दी गई।

एसओ को किया लाइन हाजिर
थाना इरादतनगर में बिजली के तार चोरी होने पर मुकदमा दर्ज किए जाने और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना न देने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने थाना इरादत नगर के एसओ अवधेश गौतम को लाइन हाजिर कर दिया है।
थाना प्रभारी और अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
रविवार शाम को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्राइम की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोई घटना होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देनी है और घटना का तुरंत खुलासा करने के लिए कहा गया है।