आगरालीक्स… आगरा में नवरात्र पर्व पर सोना नरम रुख में है। नवरात्र में सोना-चांदी खऱीद का बेहतर मौका, चांदी थोड़ी नरम-गरम हो रही है। त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने का बेहतर अवसर मिल रहा है। सर्राफा बाजार में सोना-99.99 के रेट हाजिर में 52,300 रुपये प्रति दस ग्राम के रहे।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में सोने के भाव शनिवार सुबह 50,558 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो मामूली उतार-चढ़ाव के बाद दोपहर को 50,552 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी सुबह 61,649 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली, जो थोड़ी गिरावट के बाद 62,165 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा और बाद में नीचे उतरकर 61,653 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।