आगरालीक्स… त्योहारी सीजन में वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों तेज गिरावट आई है। दीपावली पर सोने-चांदी में खरीद और निवेश का यह सबसे अच्छा मौका साबित हो सकता है। सर्राफा बाजार में आज सोना- 99.99 के भाव 52,900 प्रति दस ग्राम, सोना-99.5 के भाव 52,650 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। वहीं एमजी रोड स्थित लक्ष्मणदास ज्वैलर्स के यहां ज्वैलरी एग्जिबिशन भी चल रही है, उनके यहां ज्वैलरी के रेट 14 कैरेट 3175 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट 4075 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 48,70 रुपये प्रति ग्राम पर हैं।
वायदा बाजार में गिरावट
वायदा बाजार में आज सुबह 50,444 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा, जो गिरावट के साथ दोपहर तक 50,390 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर रहा। वहीं चांदी 60,069 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली, जो लुढ़ककर दोपहर तक 59,581 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
शेयर बाजार में गिरावट
शेयर बाजार में शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शेयर बाजार 365 अंक की गिरावट के साथ खुला, 0,91 प्रतिशत गिरकर 39,557.72 पर रहा। इसी प्रकार निफ्टी में भी 106.90 की गिरावट के साथ 11, 622.70 पर आ गया। वैश्विक बाजार में गिरावट और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गिरावट आना माना जा रहा है।