आगरालीक्स.. आगरा में शरद पूर्णिमा पर ताजमहल में चमकी नहीं देख सकेंगे, गुरु द्वारा गुरु के ताल पर दवा भी वितरित नहीं होगी।
30 और 31 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है, शरद पूर्णिमा पर ताजमहल में चमकी का दीदार करने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। मगर, इस बार कोरोन संक्रमण के चलते ताजमहल का रात्रि दर्शन बंद है। पर्यटक शरद पूर्णिमा पर ताजमहल में चमकी नहीं देख सकेंगे।
पांच दिन होता है रात्रि दर्शन
पूर्णिमा पर हर महीने ताजमहल का पांच दिन रात्रि दर्शन होता है, पूर्णिमा, पूर्णिमा से दो दिन पूर्व और दो दिन बाद ताज महल को रात्रि दर्शन के लिए खोला जाता है। 50-50 पर्यटकों के आठ ग्रुप को रात 8:30 से 12:30 बजे के बीच ताज रात्रि दर्शन कराया जाता है। इसके लिए एक दिन पूर्व टिकट खरीदनी पड़ती हैं। मगर, इस बार नहीं खोला जा रहा है। डीए द्वारा मेहताब बाग पर बनाए गए व्यू प्वाइंट से भी ताज रात्रि दर्शन नहीं होगा।
शरद पूर्णिमा पर नहीं बटेगी दवाएं
गुरु द्वारा गुरु का ताल पर शरद पूर्णिमा पर अस्थमा और सांस रोगियों को खीर में दवा दी जाती है लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार दवा का वितरण नहीं होगा।