आगरालीक्स…पुष्य नक्षत्र में सोने-चांदी में मामूली उतार-चढ़ाव, वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
नये साल के पुष्य नक्षत्र में आगाज पर खरीदारी का बेहतर मौका है। एमजी रोड स्थित कक्कड़ ज्वैलर्स के स्वामी परम कक्कड़ ने बताया कि उनके शोरूम पर नई रेंज उपलब्ध है। पुष्य नक्षत्र में ग्राहकों की आवाजाही तेज हुई है।
वायदा बाजार
वायदा बाजार में सोना आज सुबह 50,059 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक 50,142 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। इसी प्रकार चांदी 68,452 रुपये प्रति किलो पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद 58,619 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई। उल्लेखनीय है कि हाजिर में सोने की कीमतों में अंतर भी रहता है।
2020 शेयर बाजार के लिए बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा
वर्ष 2020 शेयर बाजार के लिए बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा। साल के पहले महीने जनवरी में बाजार ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ लेकिन उसके बाद कोरोना महामारी के चलते मार्च में शेयर बाजार 40 फीसदी तक टूट गया। निफ्टी ने 23 मार्च को 7600 के न्यूनतम स्तर को भी छुआ। लेकिन बाजार में ऐसी तेजी आई कि साल के अंत तक पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और अपने उच्चतम स्तर को छुआ। दिसंबर का महीना बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा। साल के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स 106 अंक गिरकर 47,639 पर खुला, जबकि निफ्टी 31 अंक गिरकर 13,950 पर खुला।
सालभर बाजार की चाल
कारोबार की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्री, एयरटेल, ओएनजीसी और मारुति के शेयरों में थोड़ी तेजी दर्ज की गई, ज्यादतर स्टाक लाल निशान में खुले। जानकारी मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले-जुले संकेतों की वजह से साल के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर उतार-चढ़ाव बना रहा। इससे पहले बुधवार को कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 133.14 अंकों की तेजी के साथ 47,746.22 पर तो निफ्टी 39.35 अंक की बढ़त के साथ 13,981.95 पर बंद हुआ. जबकि बुधवार को भी बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई पर खुले थे।