आगरालीक्स.. आगरा के सर्राफा बाजार में धीरे-धीरे फिर रौनक लौट आई है। बुधवार को कल के मुकाबले सोने और चांदी के रेटों में मामूली तेजी आई है। नवंबर से सहालग शुरू होने को लेकर सोने-चांदी की खरीदारी में भी लोग रुचि दिखा रहे हैं।
आगरा ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव रोहिन हेमदेव के अनुसार आगरा में आज सोना 99.5 जीएसटी सहित 52,113 रुपयेप्रति दस ग्राम और सोना-99.99 जीएसटी सहित 52,363 रुपये प्रति दस ग्राम का भाव रहा। कल सोने के भाव 51,938 और 52,188 रुपये प्रति दस ग्राम थे।
दूसरी ओर वायदा बाजार में आज सुबह सोना 50,559 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला दोपहर तक 50,380 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। चांदी आज सुबह 61,201 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जबकि दोपहर में 61,025 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।
शेयर बाजार पहले लुढ़का फिर सुधरा
शेयर बाजार में सुबह पचास अंक की गिरावट आई लेकिन दोपहर होने तक फिर शेयर बाजार में सुधार हो गया।