आगरालीक्स…. आगरा में पुष्यनक्षत्र में सोने-चांदी की खऱीद का बेहतर मौका है लेकिन आज सोने की-चांदी में तेज उछाल आया है। सर्राफा बाजार में आज सोना99.99 के भाव 54,100 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना99.5 के दाम 53,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे। वहीं एमजी रोड स्थित लक्ष्मण दास ज्वैलर्स के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके शोरूम पर ज्वैलरी के रेट 14 कैरेट 3246 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट के 4165 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट 5000 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में सोना आज सुबह 51,912 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक 52,168 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में तेजी आई है। सुबह 64,479 रुपये प्रति किलो ग्राम के स्तर पर पहुंची, दोपहर तक 65,318 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।