
हरिद्वार जूना अखाड़ा के बाबा गोल्डेनपुरी उज्जैन सिंहस्थ कुंभ से लौट रहे थे, वे आगरा में शनिवार सुबह कलक्र्ट्रेट पहुंचे। उन्हें देखते ही लोगों की भीड लग गई, उन्होंने एसएसपी
डॉ प्रीतिंदर सिंह से बरेली तक के लिए सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाने को कहा, जिससे उनकी यात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो। एसएसपी ने बताया कि बाबा की मांग को ध्यान रखते हुए आगरा जोन में सिक्युरिटी दी जा रही है।
44 साल से पहल रहे हैं सोना
हरिद्वार जूना अखाड़ा के बाबा गोल्डेनपुरी ने बताया कि वह साल 1972 से सोना पहन रहे हैं।
ये गोल्ड के आभूषण ही उनके ईस्ट देवता हैं और इन्हें पहनकर उन्हें सुख की अनुभूति होती है।
उन्होंने बताया कि वह अपने शरीर पर करीब साढ़े ग्यारह किलो सोना पहने हुए हैं।
सोने की मूर्तियां सिंघासन और मुकुट
गाेेल्डन बाबाा ने बताया कि वह उज्जैन महाकुंभ से एक बड़े काफिले के साथ आगरा होते हुए बरेली की ओर जा रहे हैं। काफिले में भगवान की सोने की मूर्तियां, सोने के सिंहासन, मुकुट और आभूषण हैं। उन्होंने बताया कि सारा सामान जूना अखाड़ा में जमा होना है।
अनहोनी के डर से मांगी सिक्युरिटी
उन्होंने एसएसपी प्रीतिंदर सिंह से बरेली तक के लिए सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाने को कहा, जिससे उनकी यात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो। एसएसपी ने बताया कि बाबा की मांग को ध्यान रखते हुए आगरा जोन में सिक्युरिटी दी जा रही है। हरिद्वार तक पड़ने वाले जिलों के एसएसपी को भी बाबा गोल्डेन पुरी के काफिले की सूचना दी गई है। पूरे रास्ते में सुरक्षा मिलेगी।
Leave a comment