आगरालीक्स….2020 को अलविदा कहने का समय नजदीक आ गया है. आगरालीक्स पर 15 दिसंबर को आपने माह जनवरी 2020 की प्रमुख घटनाओं को जाना, आज जानिए फरवरी 2020 की महत्वपूर्ण खबरों को सिर्फ आगरालीक्स पर…
फरवरी 2020 की महत्वपूर्ण घटनाएं
विश्व की प्रमुख खबरें
फरवरी माह में चीन के बुहान शहर में कोरोना वायरस अपना रौद्र रूप दिखाने लगा था. फरवरी के अंत में भारत ने फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोडते हुए विश्व् में पांचवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने का खिताब अपने नाम कर लिया था.
4 फरवरी: इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मध्य पूर्व में शांति योजना पर वार्ता से पहले भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगे. 4 फरवरी को ही चीन में कोरेाना वाचयरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 20438 हो गई थी तथा 425 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई थी. विश्व के अनरू देशों में भी कोरोना ने पैर पसार लिए थ्ज्ञे लेकिन चीन के अलावा अन्य देशों में महज दो लोगों की ही मौत हुई थी.
6 फरवरी: इस दिन जेरूसलम में फलस्तीनी अपराधियों ने हमला कर 12 इस्राइली सैथ्नकों को घायल कर दिया था. इस वारदात में तीन फलस्तीनी भी मारे गए थे.
12 फरवरी: यह दिन इसलिए यादगार बनगया क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसी दिन कोरोना वायरस को कोविड 19 का नाम दिया.
14 फरवरी: चीन ने खुलासा किया कि कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले 1700 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इस दिन तक विश्व में 67 हजार से ज्यादा लोग विश्वभर में कोरोना वायरस की चपेट में आकर संक्रमित हो चुके थे. अमेरिका ने पहली बार खुलासा किया कि वहां 14 लोग संक्रमित हो चुके हैं.
20 फरवरी: एक पनडुब्बी में 5 टन नशीले पदार्थ छिपा कर ले जाते कोलम्बिया के चार नागरिकों को पनामा में गिरफ्तार किया गया.
22 फरवरी: दक्षिण कोरिया में इस दिन महज 24 घंटों में 220 कोरोना संक्रमित पाये गए. इसी तारीख को इटली में भी 62 नये संक्रमित आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2458 हो गई. इस दिन दुनियाभर में 78500 कोरोना संक्रमित हो चुके थे.
24 फरवरी: हैती में हिंसक प्रदर्शन भडकने के बाद साल का सबसे बडा कार्निवाल रद करना पडा था. प्रदर्शनकारियों की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत् हो गई थी.
25 फरवरी: कोरोना के चलते हांगकांग की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद देश के प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को 1200 डॉलर की मदद देकर आर्थिक हालात सुधारने की घोषणा की गई.
26 फरवरी: फ्रांस में कोरेना से मौत का पहला मामला समाने आया. साथ ही एशिया के कई देशों में कोरोना वायरस फैलने की खबरें भी आईं.
29 फरवरी: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन ने कोरोना से पहली मौत की पुष्टि की गई.
फरवरी 2020 में देश की प्रमुख खबरें
देश में फरवरी माह की शुरुआत केंद्रीय बजट पेश किए जाने के साथ हुई. वित्त् मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में देश की प्रगति के लिए कई योजनाओं की घोषणा की.
इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में घोषणा की कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र नामक ट्रस्ट का गठन किया गया है.
फरवरी में सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन पूरे उफान पर था. इसी बीच दिल्ली विधानसभा चुनावों की घोषणा की गई. दिल्ली में सि चुनाव में शाहीन बाग का मुददा मुख्य बन गया. दिल्ली में चुनावी भिडंत आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही रही. कांग्रेस ने चुनाव लडने की महज औपचारिकता ही निभाई. भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, जिससे भाजपा को सीटें भले ज्यादा न मिली हों लेकिन वह अपना वोट बैंक कायम रखने में कामयाब रही. केजरीवाल की पार्टी 63 सीटें हासिल कर पुन: दिल्ली की गददी पर आसीन हो गई. कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई.
फरवरी माह में ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनफ में डिफेंस एक्सपो आयोजित किया गया जिसमें विदेशी रक्षा कंपनियों ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन कंपनियों का कामकाज परखा.
फरवरी में ही रक्षा मंत्रालय ने सेना में महिला अफसरों की नियुक्ति को हरी झंडी दिखाई. इसी माह सुप्रीम कोर्ट ने एक बडा फैसला सुनाते हुए कहा कि राजनैतिक दलों को अपने प्रत्याशियों के आपराधिक ब्यौरे को भी प्रस्तुत करना होगा. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग का आंदोलन समाप्त करने के लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया लेकिन आंदोलनकारी सीएए कानून वापस लेने की मांग पर अडिग रहे.
नमस्ते ट्रंप: फरवरी माह के अंत में पूरी दुनिया की निगाह तब भारत की ओर मुड गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूरे दलबल के साथ अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के लिए भारत पहुंचे. बाद में उन्होंने आगरा के ताजमहल में अपने परिजनों के साथ कई घंटे बिताए. इसके बाद ट्रंप दिल्ली पहुंचे, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक दिल्ली भीषण सांप्रदायिक दंगों की चपेट में आ गया था.
आगरा की प्रमुख खबरें—फरवरी 2020
1 फरवरी आगरा में नकली की आशंका पर 32 हजार लीटर दूध नष्ट कराने के बाद पीसी सिंघल डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
5 फरवरी आगरा में होटल में युवकों के संग आपित्तजनक हालत में पकडी गई विदेशी कॉल गर्ल और होटल संचालक पर मुकदमा, पुलिस ने होटल सील कर दिया है।
5 फरवरी आगरा में कोरोना अलर्ट, चीन से ताजमहल का दीदार करने आई फैमिली की तबीयत बिगडने पर जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग की गई
7 फरवरी आगरा में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने के लिए आफ श्योर एकेडमी चला रहे तीन अरेस्ट, 5 करोड से अधिक रुपये 300 युवाओं से नौकरी के नाम पर ठगने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया है।
8 फरवरी आगरा विवि ने बीएड 2005 में 2824 माक्र्सशीट पफर्जी घोषित कर दी हैं, 4766 बीएड की माक्र्सशीट की जांच चल रही है।
9 फरवरी आगरा विवि के बीएड फर्जीवाडे में 60 छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी छात्रों को बचाने के लिए डीजी, एसआईटी के नाम से विवि में फर्जी पत्र भेजा गया,
11 फरवरी आगरा विकास मंच अध्यक्ष अशोक जैन सीए का निधन हो गया है, वे बीमार चल रहे थे।
11 फरवरी वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही लव आज कल 2 के प्रमोशन के लिए आगरा पहुंची सारा अली खान और कार्तिय आर्यन ने ताजमहल का दीदार किया।
11 फरवरी आगरा में शादी में बवाल, दुल्हन के जीजा की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में पांच नामजद सहित 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
12 फरवरी आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज से गायब मरीज का बेसमेंट में शव मिला है, पांच दिन तक शव बेसमेंट में पडा रहा।
12 फरवरी आगरा में कार का एयर कम्प्रेस फटा, हादसे में एक की मौत हो गई। तेज आवाज से लोग दहशत में आ गए। आगरा के अर्जुन नगर, अजीत नगर गेट के पास कार गैराज है।
13 फरवरी आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 16 की मौत हो गई, 30 लोग घायल हैं।
15 फरवरी आगरा के अंबेडकर विवि के नए कुलपति डॉ अशोक मित्तल बनाए गए, कुलपति अरविंद दीक्षित का कार्यकाल हुआ पूरा
18 फरवरी 18 से 27 फरवरी तक ताजमहोत्सव का आयोजन
18 फरवरी आगरा में बडा हादसा, बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर से लिफ्ट टूट कर नीचे गिरी, कारोबारी प्रोफेसर कॉलोनी कमला नगर निवासी कारोबारी राजेश गुप्ता की मौत हो गई है।
18 फरवरी आगरा में आज सीएम योगी आ रहे हैं, उससे पहले पुलिस ने 15 दिन से किडनैप एडवोकट को मुक्त करा दिया। आगरा पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड के बाद एडवोकेट अकरम अंसारी को मुक्त करा लिया।
18 फरवरी आगरा अंबेडकर विवि के प्रो राजेश धाकरे को राज्य विवि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय,भरतपुर का कुलपति बनाया गया है। इससे पहले विवि के पांच शिक्षक कुलपति बन चुके हैं।
19 फरवरी आगरा में मेट्रो के लिए यूपी के बजट में 286 करोड दिए गए हैं, अब मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा।
20 फरवरी आगरा के जूता कारोबारी सौरभ मल्होत्रा की भीषण हादसे में मौत, कार की ट्रैक्टर ट्रॉली में भिडंत, हादसे में 32 वर्षीय जूता कारोबारी की मौत हो गई।
20 फरवरी आगरा में 11 वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोप में स्कूल के चेयरमैन के बेटे सहित पांच पर गैंगस्टर लगाया गया है, ये सभी जेल में हैं।
22 फरवरी आगरा में शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सत्याग्रह करने वाले चिम्मनलाल जैन का निधन हो गया है।
24 फरवरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया
26 फरवरी आगरा में सांसद एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के गुमशुदा होने के पोस्टर लगाए गए हैं, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,
27 फरवरी आगरा में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कोर्ट में सरेंडर किया, उन्होंने कैंट स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस में तोडफोड के मामले में गुरुवार को समर्पण किया।
28 फरवरी आगरा के एसएन में एक प्रोफेसर को प्रेमिका के साथ उनकी पत्नी ने पकड लिया, मारपीट हुई, प्रेमिका सात मंजिला बिल्डिंग में आधा घंटा बंद रही, पुलिस के पहुंचने के बाद उसे बिल्डिंग से बाहर निकाला ग
28 फरवरी आगरा में हादसों में 5 की मौत, कमला नगर से डॉक्टर को दिखा कर स्कूटी से लौट रहे मरीज की हादसे में मौत हो गई।
29 फरवरी आगरा में राजधानी में पांच बम होने की सूचना टवीट करने वाले को पकड लिया, भाई के आने तक राजधानी रुकी रहे, इसके लिए युवक ने टवीट किया था, ट्रेन को रोक कर चेकिंग की गई लेकिन बम नहीं मिला।