आगरालीक्स ..आगरा की एक बैंक के लॉकर में रखी लाखों की ज्वैलरी चोरी, मुकदमा दर्ज। पुलिस छानबीन में जुटी।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले नारायन सिंह का आर्यावर्त बैंक कलाल खेरिया में बैंक खाता है, उन्होंने लॉकर सुविधा ले रखी है, लॉकर में अपनी ज्वैलरी रखते हैं। नारायन सिंह बीएसएनएल से रिटायर हैं। उन्होंने 23 नवंबर को लाकर से कुछ गहने निकाले थे। इसके दो दिन बाद यानी 25 नवंबर को बैंक से फोन आया बताया कि उनका लॉकर खुला हुआ है। बैंक पहुंचे तो लॉकर खाली था, आरोप है कि लॉकर में ज्वैलरी रखी हुई थी, वह किसी ने चोरी कर ली, इस मामले में पुलिस ने सात दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन जांच नहीं की।
20 लाख से अधिक की ज्वैलरी
पीडित का मीडिया से कहना है कि लॉकर में 20 लाख से अधिक की ज्वैलरी है, इंस्पेक्टर ताजगंज नरेंद्र कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि 23 से 25 नवंबर को बैंक में किन ग्राहकों ने लॉकर इस्तेमाल किया उनकी सूची मांगी गई है, पूछताछ चल रही है।आर्यवर्त बैंक के शाखा प्रबंधक आनंद प्रकाश का मीडिया से कहना है कि जिसका लॉकर होता है वह खुद आपरेट करता है, लॉकर खुला हुआ था, इसकी जानकारी दे दी गई थी।