आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के दयालबाग में खुला पहला पेट्रोल पंप. अब पेट्रोल भरवाने के लिए भगवान टाकीज या गुरुद्वारा तक नहीं लगानी होगी दौड़…लाखों लोगों को मिली राहत
आगरा के दयालबाग वासियों के लए अच्छी खबर है. दयालबाग में पहला पेट्रोल पंप खुला है. इंडियन आयल की ओर से दयाालबाग सौ फुटा पर जतिन रिसॉर्ट के सामने और इंडियन बैंक के पास यह नया पेट्रोल पंप शुरू हो गया है. आगरा के दयालबागवासियों को अब पेट्रोल भरवाने के लिए भगवान टाकीज या फिर गुरुद्वारा गुरु का ताल तक दौड़ नही लगानी होगी. उन्हें अब यहीं पर पेट्रोल और डीजल मिल जाएगा. इसके साथ ही पेट्रोल पंप पर हवा भी भरवा सकते हैं.
काफी समस्या का सामना कर रहे थे दयालबागवासीआगरा के दयालबाग में लाखों की संख्या में लोग निवास करते हैं. न्यू आगरा से लेकर अंदर दयालबाग सिकंदरपुर, नगला तलफी गांव तक बसावट काफी अधिक हो गई हैं. दयालबाग में ही सैकड़ों कॉलोनियां विकसित हैं. इन लोगों के पास सबसे बड़ी समस्या यही थी कि इन्हें पेट्रोल या डीजल लेने के लिए भगवान टाकीज या फिर गुरुद्वारा गुरु का ताल तक जाना पड़ता था. काफी समय से दयालबागवासी पेट्रोल पंप की डिमांड कर रहे थे. अब यहां पेट्रोल पंप खुलने से हजारों सोसाइटी और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी.