आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के एसएन में हुआ दूसरा सफल किडनी ट्रांसप्लांट. 24 साल के युवक को उसके पिता ने दान की अपनी किडनी. दोनों पूरी तरह से स्वस्थ
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दूसरा सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है. 24 साल के एक युवके को उसके पिता ने अपनी किडनी दान की है. सर्जरी के बाद दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं. एसएन में हुई इस प्रत्यारोपण पर कॉलेज के प्राचार्य और डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने मेडिकल टीम को बधाई दी है. इससे पहले हाथरस के रहने वाले युवक को उसकी पत्नी ने किडनी दी थी जो कि एसएन मेडिकल कॉलेज में किया गया पहला किडनी प्रत्यारोपण था.
एसएन में बड़ी उपलब्धि
इस जटिल प्रक्रिया में 24 वर्षीय युवा मरीज दीपक को उनके पिता राजवीर द्वारा स्वैच्छिक रूप से किडनी (ABO-compatible) दान की गई. वर्तमान में डोनर (पिता) और रिसीविंग पेशेंट (पुत्र) दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और नई किडनी (ग्राफ्ट) बेहतरीन ढंग से कार्य कर रही है.
ये टीम रही शामिल
ट्रांसप्लांट नेफ्रोलॉजी टीम: डॉ. अपूर्व जैन, डॉ. मुदित खुराना, डॉ. कैरवी भारद्वाज एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के सभी सीनियर रेजिडेंट्स।
ट्रांसप्लांट यूरोलॉजी टीम: डॉ. प्रशांत लवानिया,डॉ. अभिषेक पाठक,( लीड ट्रांसप्लांट सर्जन ) डॉ.विजय त्यागी, डॉ. अंकुश गुप्ता, डॉ. प्रदीप देब एवं यूरोलॉजी विभाग के जूनियर रेजिडेंट्स।
ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया टीम: प्रोफेसर डॉ. अपूर्व मित्तल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमृता गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभा एवं एनेस्थीसिया टीम के जूनियर रेजिडेंट्स।
समन्वय एवं नर्सिंग स्टाफ: ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर प्रदीप त्यागी, के.टी.यू. (KTU) नर्सिंग टीम, तथा ओ.टी. (OT) नर्सिंग इंचार्ज व उनकी पूरी टीम।
“यह हमारे संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि हमने एक और सफल किडनी प्रत्यारोपण किया है। यह सफलता आर.एम.एल. (RML) अस्पताल, नई दिल्ली के डॉ. हेमंत गोयल ,विभागाध्यक्ष यूरोलॉजी विभाग के मार्गदर्शन और हमारी पूरी टीम के उत्कृष्ट प्रयास का परिणाम है। एस. एन. मेडिकल कॉलेज आम जनता को सुलभ, किफायती और उच्च कोटि की अति-विशिष्ट (सुपर-स्पेशियलिटी) स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता