आगरालीक्स…आगरा के लिए अच्छी खबर. एमजी रोड पर चौड़ा होगा ये रेलवे पुल. जाम से मिलेगी मुक्ति. सर्वे पूरा…
आगरावासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जल्द ही उन्हें एमजी रोड पर जाम से मुक्ति मिलेगी. दरअसल सेंट जॉन्स और राजा की मंडी रेलवे पुल को चौड़ा करने के लिए रेलवे के इंजीनियरों ने सर्वे पूरा कर लिया है और यह सर्वे रिपोर्ट के साथ ही प्रस्तावित करीब 8 करोड़ का बजट राज्य सरकार को भेज दिया गया है. रजाा की मंडी रेलवे पुल का कार्य दूसरे चरण में शुरू होगा.

इस संबंध में रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सेंट रेलवे पुल को चौड़ीकरण का खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा. पुल का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई है जिसमें पुल की चौड़ाई, कार्य के दौरान रेलवे यातायात प्रभावित न हो, कैसे कार्य होगा और कितना खर्च आएगा यह सब इस रिपोर्ट में शामिल है. पुल को चौड़ा करने के लिए करीब 8 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है. सर्वे और बजट की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है. बजट मंजूर होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
बता दें कि एमजी रोड स्थित सेंट जोंस रेलवे पुल अभी काफी संकरा है, जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती हे. स्कूलों की छुट्टियां हो जाने के बाद तो यहां स्थिति काफी विकराल हो जाती है. ऐसे में पुल चौड़ा होने से जाम से मुक्ति मिलेगी.