आगरालीक्स…अच्छी खबर, यूपी में तीन से चार दिन में हो सकती है मानसून की एंट्री, आगरा में भी सुबह गर्मी से मिली राहत लेकिन दोपहर में उमस बढ़ी. जानें आज कितना रहा तापमान
मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार बना ली है. मुंबई में जोरदार बारिश हुई है. वहीं यूपी में भी तीन से चार दिन में मानसून दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने ब्रेक तोड़ दिया है और अब वो फिर से बढ़ गया है. तीन से चार दिन में मानसून यूपी में प्रवेश कर सकता है. इस दौरान प्री मानसून की बारिश हो सकती है.इधर आगरा में सुबह के समय मौसम सुहाना बना रहा. हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली लेकिन दोपहर में फिर से धूप निकली और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 24/06/26) 39.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/06/26) 27.1
Departure from Normal(oC) -0.8