आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में तेज बारिश के बन रहे आसार. दो दिन हो सकती है तेज बारिश. भीषण गर्मी से मिलेगी राहत…जानें आज का तापमान
आगरावासियों के लिए मौसम विभाग की ओर से अच्छी खबर सामने आई है. झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे आगरावासियों को बारिश से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 16 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. काले घने बादल छा सकते हैं. 17 और 18 जून को तेज बारिश हो सकती है जबकि इसके बाद भी अगले दो दिन तक बारिश जैसा मौसम बना रह सकता है. बारिश होने से तापमान में भी कमी आएगी. अभी तक जो तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है वह घटकर 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये अभी सामान्य से5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है.