आगरालीक्स….बेटा पैदा करने की चाहत में किराए पर ली कोख. जिस युवती से बनाए शारीरिक संबंध, उसके भी हुई बेटी…देखते ही भाग निकला…
यूपी के कासगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बेटे की चाहत में एक व्यक्ति ने युवती से किराए पर कोख ली. शारीरिक संबंध बनाए लेकिन जब उसके भी बेटी हुई तो आरोपी यह जानकर ही वहां से भाग गया. पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही हे.

घटना सहावर थाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाली एक युवती ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी छह साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है. उसने बताया कि आरोपी युवक का नाम रिषिपाल है. उसकी पत्नी सुनीता से उसकी एक बेटी है लेकिन रिषिपाल की चाहत थी कि उसके एक लड़का हो. पत्नी सुनीता गर्भ धारण करने में सक्षम नहीं थी तो ऐसी स्थिति में उसने लालच देकर युवती को फंसा लिया. उसने कहा कि वह उससे एक लड़का पैदा कराना चाहता है और इसके लिए वह उसे धन और जमीन देगा.
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके वीडियो भी बना लिए. वह उसकी शादी भी नहीं होने देता था. जब उसे गर्भ धारण हुआ और प्रसव हुआ तो उस समय आरोपी वहां मौजूद था. पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही उसे जानकारी हुई कि उसे बेटी हुई है तो वह वहां से भाग निकला. एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.