आगरालीक्स…आगरा की ये Girls Cricketers खेल सकती हैं महिला आईपीएल..बीसीसीआई को भेजे गए इनके नाम. नीलामी में मिल सकते हैं लाखों
बीसीसीआई द्वारा इस साल महिला आईपीएल की शुरुआत की जा रही है. करीब 5 या 6 टीमें इस महिला आईपीएल का हिस्सा हो सकती हैं. ऐसे में आगरा की Girls Cricketer के लिए ये किसी oppotunity से कम नहीं है. वे इसके जरिए अपने टैलेंट को दिखा भी सकती हैं और भविष्य में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा भी बन सकती हैं. वैसे आगरा से इस समय दीप्ति शर्मा और पूनम यादव भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं. दीप्ति शर्मा तो दुनिया के बेस्ट आलराउंडर में शामिल हैं. हाल ही में अंडर19 महिला टी20 विश्व कप की विजेता टीम में फिरोजाबाद की सोनम यादव भी शामिल थी, जिन्होंने फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि आगरा मंडल और पूरे यूपी का भी नाम रोशन किया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 4 से 26 मार्च को पहली बार महिला आईपीएल का आयोजन करने जा रहा है. पांच टीमों के मालिकों की पहले ही घोषणा हो चुकी है. आगरा की आधा दर्जन लड़कियां महिला आईपीएल में खेलती नजर आ सकती हैं. आगरा से जिन महिला क्रिकेटरों के नाम बीसीसीआई को भेजे गए हैं उनमें राशि कनौजिया, अंजलि सिंह, तनु काला, क्षमा सिंह, अल्मास भारद्वाज, अनीता लोधी, प्रियंका लूथरा और मेघा शर्मा के नाम हैं.