आगरालीक्स…पबजी की लिए सराफा कारोबारी का नाती बन गया चोर. शौक पूरा करने के लिए हर पहचान वाले से लिया उधार. मां के गहने भी निकाल लिए
मोबाइल एप गेम पबजी बच्चों में आदत बन रही है. पबजी गेम को लेकर कई ऐसे—ऐसे केस सामने आ चुके हैं जिनमें क्राइम किया गया है. आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में एक सराफा कारोबारी का नाती पबजी की लत में चोर बन गया. उसने अपनी महंगी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर जान पहचान वाले से पहले तो उधार ले लिया. जब उधार मिलना बंद हो गया तो घर में मां के रखे जेवर भी चोरी कर लिए और उसे बेचने चल दिया लेकिन बेचने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया.

शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला में सराफा कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं. उने नाती को आनलाइन गेम की ऐसी लत लगी कि गेम के दौरान वह दूसरों की तरह देखकर महंगे कपड़े, मोबाइल, रेस्टोरेंट्स आदि चीजों का शौकीन हो गया. अपने इस शौक को पूरा करने के लिए वो पहचान वालों से उधार मांगने लगा. कई दिन तक इन उधार के रुपयों से उसका हिसाब किताब चलता रहा लेकिन जब उधार देने वालों ने उधार देना बंद कर दिया तो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह घर में ही चोरी करने लगा. सोमवार को वह अपनी मां के जेवर चोरी कर बैठा. जेवर चोरी की पता परिजनों को को चली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने जांच शुरू की और हर घर के सदस्य से पूछताछ की. ऐसे में कारोबारी का नाती से पूछताछ में सच सामने आया. पुलिस ने उसके कुछ दोस्तों को भी हिरासत में लिया है और चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.