आगरालीक्स…आगरा होकर भोपाल टू दिल्ली के लिए एक अप्रैल से मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन. जानिए टाइमिंग, किराया, स्पीड, फैसलिटीज, गतिमान और शताब्दी से कितनी होगी बेहतर
देश की सबसे बहुचर्चित और तकनीकी से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कल यानी 1 अप्रैल से भोपाल से दिल्ली के लिए चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भोपाल के कमलापति स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. 2 अप्रैल से यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए श्ुारू कर दी जाएगी. भोपाल से दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन का स्टॉपेज आगरा कैंट रेलवे स्टेशन भी है. यह ट्रेन आगरा में पांच मिनट के लिए रुकेगी. हाल ही में इस ट्रेन का ट्रायल भी किया गया था.
टिकट का किराया
भोपाल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन एक अनुमानित किराया सामने आया है. रेलवे के अनुसार एसी चेयर कार सुविधा की कीमत 2000 रुपये से अधिक होगी जबकि एक्सीक्यूटिव कोच की दरें लगभग 3300 रुपये होगी.
कोच
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे जिसमें 14 कोच एसी चेयर कार होंगे जबकि दो कोच एग्जीक्यूटिव होंगे.
स्पीड
भोपाल से दिल्ली के बीच ट्रायल के दौरान इसकी स्पीड 91 किमी प्रति घंटा थी जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा.
ट्रेन का समय
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल से नई दिल्ली के बीच शनिवार को दोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. ट्रेन भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी जो कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 11 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी. यहां पांच मिनट का स्टॉपेज होने के बाद ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर यह दिल्ली पहुंच जाएगी.
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होगी और आगरा में शाम 4 बजकर 45 मिनट पर आगरा कैंट रेवले स्टेशन पर पहुंचेगी और रात 10 बजकर 45 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी.
शताब्दी और गतिमान से कितनी होगी खास
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शताब्दी से कम समय लगाएगी. शताब्दी ट्रेन दिल्ली से आगरा पहुंचने के लिए दो घंटे का समय लेती है लेकिन वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से आगरा पहुंचने में एक घंटा 45 मिनट का समय लेगी. दिल्ली से भाोपाल तक पहुंचने में शताब्दी 8 घंटे 40 मिनट का समय लेती है लेकिन वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से भोपाल पहुंचने में 7 घंटे 45 मिनट का समय लेगी.
आगरा से दिल्ली जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस भी 1 घंटा 45 मिनट का समय लेती है. ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड लगभग एक जैसी होगी.
जानिए खासियत
यह ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच 708 किमी की दूरी 7ः45 घंटे में तय करेगी.
भारत की यह 11वीं वंदे भारत ट्रेन है.
ट्रेन को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे स्पीड और रनिंग टाइम कंट्रोल किया जा सके
इस ट्रेन में कवच यानी ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम का यूजन किया गया है, ताकि दो ट्रेनों के बीच भिडंत न हो सके
ट्रेनें आमने-सामने आने पर यह ट्रेन 380 मीटर दूर ही खड़ी हो जाएगी.
कोच में सीट विस्टा डोम कोच की तरह होंगे सीट 180 डिग्री तक घूम जाती हे. यानी जिस दिशा में ट्रेन दौड़ेगी, उसी दिशा में आप सीट भी घुमा सकते हैं.
सामने फाटक आने पर ये ट्रेन कवच ड्राइवर के बिना खुद ही सीटी बजाना शुरू कर देता है.
हर कोच में टेम्प्रेचर कंट्रोल बटन है, जो पैसेंजर सीट के पास ही है. यात्री खूद इस बटन के जरिए एसी का टेम्प्रेचर बदल सकते हैं.
ट्रेन के कोच में सपोर्टिंग स्टाफ भी होगा.