आगरालीक्स…भारत में लांच हुआ गूगल स्ट्रीट व्यू. घर बैठे ही लोग कर सकेंगे किसी भी प्लेस और रेस्तरां का एक्सपीरियंस. सबसे पहले इस शहर में शुरू हुआ ये फीचर
देशवासियों के लिए बुधवार को अच्छी खबर आई है. लंबे इंतजार के बाद गूगल ने भारत में भी गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर लांच कर दिया है. इसके जरिए अब लोग घर बैठै ही किसी भी लैंडमार्क का पता लगा सकेंगे और किसी भी प्लेस या रेस्तरां का एक्सपीरियंस भी कर सकेंगे. इस फीचर का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. 15 साल पहले कंपनी ने इसे अमेरिका में लांच किया था. इंडिया में गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर को एडवांस मैपिंग सॉल्यूशंस कंपनी जेनेसिस इंटरनेशनल और डिजिलटल ट्रांसफार्मेशन, कंसल्टिंग और बिजनेस री इंजीनियिरंग सर्विस और सॉल्यूशन की लीडिंग कंपनी टेक महिंदा के साथ पार्टनरशिप में किया है.

बेंगलोर में सबसे पहले शुरू हुआ ये फीचर
आज से स्ट्रीट व्यू गूगल मैप पर केवल बेंगलोर में ही मिलेगा. कंपनी की ओर से जल्द ही यह फीचर हैदराबाद और बाद में कोलकाता में जारी किया जाएगा. इसके कुछ ही समय बाद यह स्ट्रीट व्यू देश के कई महानगरों आगरा, लखनऊ चेन्नई, दिल्ली, मुंई, पुणे, नासिक, अहमदनगर, वडोदरा, अमृतसर सहित भारत के दूसरे शहरों में रोल आउट यिका जाएगा.