
का काउंट डाउन शुरू हो गया है। गीतकार गोपाल दास नीरज और कलाकार अन्नू कपूर टीएलएफ का शुभारंभ करेंगे। यह 26, 27, 28 फरवरी, 2016 को होटल क्लार्क शीराज में होगा।
टीएलएफ के निदेशक अतुल जैन और उद्यमी पूरन डाबर ने बताया कि टीएलएफ का शुभारम्भ महान गीतकार गोपाल दास नीरज और आवाज वाणी के जादूगर अन्नू कपूर करेंगे। इस बार टीएलएफ बहुआयामी रंगों में रंगा नजर आएगा। निर्माता हरविजय सिंह बाहिया और निदेशक अशोक जैन सीए ने बताया कि अध्यात्म, अपराध, कुकिंग, धर्म, विकास, काव्य, कॉमेडी, संगीत, थिएटर, महिला, पत्रकारिता, इतिहास, सूचना प्रौद्योगिकी, सोशल मीडिया, पुस्तक विमोचन, कला, पेंटिग, फोटोग्राफी, बॉलीवुड समेत अनेक सत्रों पर चर्चा होगी।
विश्वविख्यात महान गुरु श्री श्री परमहंस योगानंद कृत योगी कथामृत पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक पर 27 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे से विशेष चर्चा होगी। राशि गोयल ने बताया कि इस पुस्तक का अनुवाद 38 भाषाओं में हो चुका है। दुनिया के अनेक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में यह पुस्तक पाठ्यक्रम में शामिल है। बीसवी शताब्दी की 100 सर्वाधिक चर्चित पुस्तकों में योगी कथामृत गिनी जाती है। इस दौरान प्रिल्यूड स्कूल के स्वामी सुशील गुप्ता, होली पब्लिक स्कूल के स्वामी संजय तोमर, संदेश जैन, समाजसेवी सुदर्शन दुआ, होटल क्लार्क शीराज के प्रबंधक एमपी सिंह, देना बैंक के रवि शर्मा आदि मौजूद थे।
बॉलीवुड के साहित्यकार
जावेद अख्तर, शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा, कबीर बेदी, विद्या बालान, मुजफ्फर अली, सैफी मोहम्मद, अनूप जलोटा भाग लेंगे। इनके अलावा हास्य रस के राधिका वेज, सुरेन्द्र शर्मा शिरकत करेंगे। सुधीर मिश्रा, अतुल तिवारी, सत्यार्थ नायक, मिता कपूर, श्रेयांश गोयला, मनीषा भसीन, पूनम सक्सेना, दूरा पांडे, प्रियंका सिन्हा साहित्यकार के रूप में भाग ले रहे हैं।
गोपालदास नीरज, स्वामी ईश्वरानंद, डेविड फाउले, स्वप्नदास गुप्ता, बरखा दत्त, केतन देसाई, जैरी पिंटो, शशि शेखर, पुष्पेश पंत, तारा गांधी, भारती प्रधान, सत्या सरन, अवरोक सेन, संजय सन्याल, सिद्धार्थ भाटिया, कुनाल कपूर, मैरियट गोरियटी, सुहेल सेठ, वाणी त्रिपाठी, रक्क्षानंदा जलील, किसवार देसाई, डॉ.सीपी राय, डॉ. पी सेन शर्मा (सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश)।
Leave a comment