
कान्सेप्ट फोटो
युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बालूगंज स्थित होटल संचालक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
सदर क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती बालूगंज स्थित होटल में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई थी। युवती का आरोप है कि होटल संचालक और उसके साथी ने इंटरव्यू लेने के लिए कमरे में बुलाया, वहां इंटरव्यू लेने के बाद नजदीक आने के लिए कहा, उसे बेड पर बिठा लिया और अश्लील हरकत करने लगे। युवती के विरोध करने पर उसे दबोच लिया। बमुश्किल युवती होटल संचालकों के चंगुल से बचकर कमरे से बाहर निकल सकी। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर होटल संचालकों को जेल भेज दिया गया है।
Leave a comment