आगरालीक्स…आगरा में शिवजी की बारात निकली. भूत—प्रेत भी बारात में हुए शामिल. देखें फोटोज. श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगी पाड़ा से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई गोरखनाथजी की भव्य शोभायात्रा
नंदी पर सवार हाथ में त्रिशूल लिए, भूत प्रेतों की टोली संग पार्वती को ब्याहने के लिए मंदिर परिसर से जैसे ही शिवजी की बारात निकली हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। भवूती लटेपे, मुंडों की माला पहने दूल्हा बने शिवजी के स्वरूप को देखने के लिए हर श्रद्धालू ललायित था। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों संग 11 आकर्षक झांकियां के साथ जोगी समाज द्वारा श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगीपाड़ा, शाहगंज से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गोरखनाथजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
य़ोभायात्रा का शुभारम्भ योगी समाज के अध्यक्ष ब्रह्मचंद गोस्वामी व पुजारी द्वारिकानाथ ने शिवजी की आरती कर किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विध्नविनाशक भगवान गणपति, उसके बाद रुद्रांश हनुमान जी रथ पर विराजमान थे। नव दुर्गा के नौ स्वरूपों, समाधी में लीन महादेव और शिवपार्वती, कैला देवी, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां ने भी भक्तों का मन मोह रही थी। शोभायात्रा के साथ सैकड़ों भक्तजन झूमते गाते चल रहे थे। मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुई झांकी सोरों कटरा, साकेत कॉलोनी, शिवाजी नगर, रामनगर पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक में भ्रमण करते हुए पुनः शाहगंज स्थित महाकाली मंदिर पहुंची।
इस अवसर पर मुख्य रूप से योगी समाज के अध्यक्ष ब्रह्मचंद गोस्वामी, मंदिर के पुजारी द्वारिकानाथ, राजा गोस्वामी, बंटू गोस्वामी, हिमांशु, मुरेन्द्र गोस्वामी, विक्की, राजा बाबू, जोगीराज, राकेश गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, टीटू, नीरज, भोलू, अशोक आदि मौजूद थे।