आगरालीक्स…आगरा के 34 स्टूडेंट अभी भी यूक्रेन में फंसे हैं. सबसे ज्यादा इस क्षेत्र के 25 स्टूडेंट. भारतीय दूतावास ने 24 घंटे के अंदर कीव शहर को छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है. टेंशन में पेरेंट्स
24 घंटे में कीव शहर छोड़ने की एडवाइजरी जारी
यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. 1500 से अधिक छात्र भारत वापस लाए जा चुके हैं लेकिन अभी भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की संख्या सैकड़ों में हैं. इधर यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को 24 घंटे के अंदर कीव शहर को छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है. आशंका है कि 24 घंटे के अंदर रूस कीव शहर पर बड़ा हमला कर सकता है. इधर रूस के हमले में एक छात्र के मरने की खबर सामने आई है. ऐसे में यूक्रेन में फंसे अपने बच्चों की सलामती के लिए भारत में मौजूद उनके पेरेंट्स व रिलेटिव परेशान हैं. वे लगातार जिला प्रशासन, सरकार के संपर्क करने में लगे हुए हैं. जैसे—जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे—वैसे टेंशन बढ़ती जा रही है.

आगरा के 34 स्टूडेंट अभी भी फंसे हैं
जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आगरा के करीब 39 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे जिनमें से 5 स्टूडेंट सुरक्षित वापस लौट आए हैं लेकिन अभी भी 34 स्टूडेंट वहां फंसे हुए हैं. इन छात्रों के परिजन टेंशन में हैं. उनका कहना है कि उनके बच्चे जाने कितन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.
सबसे ज्यादा इस क्षेत्र के स्टूडेंट
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा सदर तहसील क्षेत्र के 25 बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं. इसके अलावा एत्मादपुर के दो, फतेहाबाद के तीन, खेरागढ़ का एक और किरावली का एक स्टूडेंट अभी भी यूक्रेन में हैं. डीएम के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को यूक्रेन में फंसे बच्चों के पेरेंट्स से मुलाकात की और उनके घर सुरक्षित वापस लौटने का दिलासा दिउया है.
मथुरा, फिरोजाबाद के भी कई बच्चे
इधर मथुरा के 18 तो फिरोजाबाद के 15 बच्चे अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं. इसके अलावा मैनपुरी के भी 10 स्टूडेंट फंसे हुए हैं. बताया जाता है कि ये बच्चे यूक्रेन के इवोना, टनोपल व अन्य शहरों में हैं.