
शुक्रवार सुबह रिंग रोड, विजय नगर में गेट बंद कॉलोनी शिव कैम्पस के निवासी विनय गर्ग अपनी बेलनगंज स्थित शॉप पर गए थे.उनका बेटा वात्सल्य बोदला स्थित शोरूम पर था. उनकी पत्नी सरिता और बेटी मणि दिल्ली गए हुए थे. घर पर कारोबारी की मां मुन्नी अकेली थी. इसी बीच बदमाशों ने धावा बोल दिया, लूटपाट करने के बाद वृद्ध मुन्नी गर्ग की हत्या कर दी। बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल लूटने के साथ ही घर में लूटपाट की। पुलिस की कई टीम घटना के बाद से छानबीन में जुटी हुई हैं। वहीं, कॉलोनी के लोगों के आक्रोश के बाद चौकी इंचार्ज सुखवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस लूट की घटना में परिचित के शामिल होने की दिशा में काम कर रही है। उनके घर काम करने वाली नौकरानी और उसके बेटे से पूछताछ की गई है। वहीं, कॉलोनी में आने जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।
हुआ अंतिम संस्कार
बदमाशों ने घर में लूटपाट के बाद वृद्ध मुन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, गेट बंद कॉलोनी में दिनदहाडे हुई घटना से कॉलोनी के लोग दहशत में है, किस समय बदमाश घर में घुसे और डकैती डालकर चले गए, किसी को पता तक नहीं चला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। यहां भी कारोबारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश रहा। जिस तरह से मुन्नी गर्ग का शव जीप में डालकर पुलिस ले जा रही थी, इसकी कारोबारियों ने कडे शब्दों में निंदा की।
भाजपा ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
दिनदहाडे लूट की वारदात से लोगों में आक्रोश हैै। वहीं, भाजपाईयों ने डकैती का खुलासा करने के लिए पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, इसके बाद बडा आंदोलन किया जाएगा। इस वारदात के बाद से शहर के कारोबारी भी सकते में हैं।
Leave a comment