आगरालीक्स.. आगरा में राज्यपाल और सीएम आ रहे हैं, इसे देखते हुए एमजी रोड, वजीरपुरा रोड सहित अन्य स्कूलों की छुटटी के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, दोपहर 12 से दो बजे तक एमजी रोड सहित पालीवाल पार्क, वजीरपुरा, विवि चौराहा सहित अन्य स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा।
आंबेडकर विवि में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण होना है, इसके लिए राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित वीवीआईपी आ रहे हैं। वे दोपहर 12 15 पर खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे, वहां से सडक मार्ग से विवि पहुंचेंगे। इसे देखते हुए दोपहर 12 से दो बजे तक रुट डायवर्ट किया गया है।
यह है रूट डायवर्जन
एमजी रोड, वजीरपुरा और पालीवाल पार्क में सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्त होन तक दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान
विश्वविद्यालय चौराहे चैराहे से पालीवाल पार्क पुलिस चौकी तक वाहनों का आवागमन बंदकर रोड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है, विश्वविद्यालय चौराहे से पालीवाल पार्क की तरफ आने वाले वाहनों को विश्वविद्यालय चैराहे से आगरा पब्लिक स्कूल होते हुए गांधीनगर से पालीवाल पार्क आना होगा। इसी प्रकार पालीवाल पार्क वजीरपुरा से जीवनी मंडी की तरफ जाने वाला यातायात, वजीरपुरा से गांधीनगर से आगरा पब्लिक स्कूल कॉलेज होकर विश्वविद्यालय चौराहे से होकर जाएंगे।
यहां होगी पार्किंग
विश्वविद्यालय चौराहे से पालीवाल पार्क पुलिस चौकी तक वाहनों का आवागमन बंदकर पार्किंग व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय चौराहे से पालीवाल पार्क की तरफ आने वाले वाहनों को, विश्वविद्यालय चौराहे से आगरा पब्लिक स्कूल होते हुए गांधीनगर से पालीवाल पार्क आना होगा। इसी प्रकार पालीवाल पार्क वजीरपुरा से जीवनी मंडी की तरफ जाने वाला यातायात वजीरपुरा से गांधीनगर से आगरा पब्लिक स्कूल से होकर विश्वविद्यालय चौराहे से जाएगा।