Monday , 16 February 2026
Home टॉप न्यूज़ FIR lodged against BJP MLA Udaybhan Singh relative in SC ST Act in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

FIR lodged against BJP MLA Udaybhan Singh relative in SC ST Act in Agra

आगरालीक्स… आगरा में भाजपा विधायक के भतीजे पर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, इससे तनाव है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक उदयभान सिंह के रिश्तेदार ताजगंज में रहते हैं, यहां उनके रिश्ते के भतीजे भी रहते हैं। सोमवार को ताजगंज के धांधूपुरा में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो ई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि धांधूपुरा निवासी अमित के साथ मारपीट की गई, उसके सिर में चोट थी, उसकी तहरीर पर जयपाल सिंह के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, खबर में ग्रामीणों के हवाले से उल्लेख किया गया है कि जयपाल सिंह चौधरी उदयभान सिंह का रिश्ते का भतीजा है।
रात को दोबारा की गई मारपीट
अमित पक्ष के लोग शाम को मेटाडोर से थाना ताजगंज पहुंच गए, वे रात आठ बजे लौट रहे थे। आरोप है कि रात आठ बजे नगला टीन के पास उन पर हमला कर दिया गया, इससे चीख पुकार मच गई। बडी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। वह बाइक से जा रहा थ्ज्ञाआरोप है कि जयपाल के रिश्तेदार लवकुश चौधरी ने मारपीट की, पुलिस ने उन्हें बचाया।
ये था मामला
अमित का आरोप है कि वह बाइक से जा रहा था, रास्ते में पानी भरा था। बाइक के पानी से निकालने पर वहां खडे जयपाल पर छीटें पड गईं, इससे वह गुस्से में तमतमा गया। उसके साथ मारपीट की, वह हाथ जोडकर खडा रहा, ईंट से उसका सिर फोड दिया। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद से तनाव है, अमित का आरोप है कि उसे धमकियां मिल रहीं हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

बिगलीक्स

Agra Local News: Two children tragically died in a car accident in Hathras….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर के परिवार की कार का भीषण एक्सीडेंट, दो बच्चों...

error: Content is protected !!