बेबी रानी मौर्य बनी उत्तराखंड की राज्यपाल, आगरा के लिए बडी उपलब्धि
आगरालीक्स.. आगरा की पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड की राज्यपाल बनाई गईं हैं हैं, यह आगरा के लिए गर्व की बात है, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा का कहना है कि आगरा में पूर्व मेयर रहीं बेबी रानी मौर्य कभी उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की राज्यपाल बनीं हैं। वहां महिला सशक्तीकरण सहित देव भूमि के लिए वे काम करना चाहती हैं, यह आगरा के लिए बडी उपलब्धि है।
गुरुवार को बेबी रानी मौर्या अपने करियप्पा रोड स्थित आवास पहुंची, यहां उनसे मिलेने वालों की भीड लगी रही। उंन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि ऐसे उत्तराखंड की देव भूमि में देवता निवास करते हैं। चारों धाम और गंगा यमुना का उद्गम वहीं है। ऐसी दिव्य भूमि की सेवा वह पूरी तन्मयता से करेंगी। साथ ही महिलाओं को सशक्त करने के साथ लड़कियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंगी। चारों धामों पर स्वच्छता के लिए गंभीरता से काम होगा।
आगरा के लिए बडी उपलब्धि
खुद को मिली जिम्मेदारी पर उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि ने मुङो इस पद के लिए पात्र मानकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह आगरा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे शहर को सम्मान बढ़ा है। क्योंकि शहर से अब तक कोई भी इस संवैधानिक पद पर नहीं चुना गया।
रक्षाबंधन वाले दिन लेंगी शपथ
उत्तराखंड के राज्यपाल केके पाल की जगह 26 अगस्त को आगरा की पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्या उत्तराखंड के राज्यपाल की शपथ लेंगी, इसके लिए आगरा से भी तमाम कार्यकर्ता जाएंगे।
पूर्व मेयर से राज्यपाल बनने का सफर
1995 में आगरा के मेयर की सीट आरक्षित होने पर दलित महिला प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने बेबीरानी मौर्या को उतारा था, वह चुनाव जीत गईं। इसके बाद उन्होंने एत्मादपुर से विधानसभा चुनाव लडने के लिए दावेदारी की। 2007 में एत्मादपुर से विधानसभा चुनाव हार गईं थी. वे भाजपा में महिला आयोग की सदस्य रहीं लेकिन लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर चल रहीं थी। 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत, इसके बाद यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्या भाजपा में सक्रिय हो गईं थी।
62 साल की बेबी रानी मौर्या, बेटे के पास अमेरिका में थी
बेबी रानी मौर्या 62 साल की हैं, 15 अगस्त को उनका जन्मदिन था, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेबी रानी मौर्या के पति प्रदीप कुमार बैंक के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है, बेटा अमेरिका में रहता है। अभी वे अमेरिका में बेटे के पास हैं, यहां आगरा में करियप्पा रोड बालूगंज में उनका आवास है। उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाए जोन की खबर अमेरिका में मिली, भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्या अमेरिका से वापस लौट रहीं हैं। उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल केके कॉल की जगह राज्यपाल बनाया गया है।