आगरा में हो रही बारिश, आज और कल भी होगी बारिश
आगरालीक्स आगरा में रुक रुक कर बारिश हो रही है, गुरुवार शाम के बाद शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। इससे तमाम बच्चे रेनी डे होने से स्कूल नहीं गए।
कई दिनों से आगरा में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हो रही थी, गुरुवार शाम से आगरा में बारिश शुरू हो गई है। शाम पांच बजे शुरू हुई बारिश रात सात बजे तक हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। शुक्रवार सुबह पांच बजे से दोबारा बारिश शुरू हो गई, सुबह सात बजे तक बारिश हुई। पांच से साढ़े छह बजे तक तेज बारिश हुई, रात सात बजे तक बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने दो दिन बादल छाए रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की है।
स्कूल नहीं गए बच्चे
शुक्रवार सुबह लोग उठे तो बारिश हो रही थी, ऐसे में बच्चों को रेनी डे मनाने का मौका मिल गया। बारिश के चलते तमाम बच्चे स्कूल नहीं गए। वहीं, जिन बच्चों को स्कूल जाना पडा उन्हें बारिश में परेशानी हुई। कई बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे।
आज और कल बारिश की संभावन
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हो सकती है, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।