
आगरालीक्स……, आगरा में कर्ज में डूबे सीमेंट कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर में आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 16 में 45 वर्षीय विकास चुग अपने घर पर थे। उन्होंने अपने कमरे में पिस्टल से गोली मार ली। गोली की आवाज से चीख पुकार मच गई। परिजन उन्हें एसएन इमरजेंसी लेकर आए। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके पीछे सीमेंट कारोबारी पर कर्ज बताया जा रहा है। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोडा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment