आगरालीक्स …आगरा के एक मैरिज होम में दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के बीच मारपीट, बीच बचाव में रेलवे कर्मचारी की मौत।
आगरा में मंगलवार को मिलन वाटिका, अर्जुन नगर में शादी थी, दूल्हा पक्ष आगरा और दुल्हन पक्ष धौलपुर से आया था। रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दुल्हन और दूल्हा पक्ष में मारपीट होने लगी।

बीच बचाव करने में रेलवे कर्मचारी की मौत
दूल्हा और दुल्हन पक्ष में मारपीट होने पर दुल्हा पक्ष के रेलवे कर्मचारी मनोज बीच बचाव कराने लगे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। मनोज की मौत होने के बाद दुल्हन और दुल्हा पक्ष के लोग समारोह से चले गए। पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह का मीडिया से कहना है कि पूछताछ में समाने आया है कि मनोज की मौत हार्ट अटैक से हुई है, उनकी कुछ दिन पहले ही बाईपास सर्जरी हुई थी। कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।