नईदिल्लीलीक्स… कोरोना संक्रमण के मामले देश के कई प्रदेशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। मार्च महीने के 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो गए हैं। राज्यों में विशेष सजगता बरती जा रही है। नागपुर में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है।
24, 492 नए कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 24, 492 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 1,14,09,856 मौतें कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी हैं।\
नागपुर में सख्त लॉकडाउन
इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर 15 मार्च की रात से सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
कुंभ में कोरोना नियमों पर टकराव
कुंभ में कोरोना के खिलाफ सख्ती बरतने के मुद्दे पर उत्तराखंड के पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्रियों के बीच एक राय नहीं है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि देश में जिस तरह कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।, उसके मद्देनजर कुंभ में आने वाले लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए, जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री तीऱथ सिंह रावत ने कुंभ में आने वालों के लिए कोरोना नेगेटिव प्रमाणपत्र की आवश्यकता को समाप्त करने का फैसला किया गया है। सीएम तीऱथ सिंह रावत का कहना है कि कुंभ आने वालों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई जाएगी।
अलीगढ़ में निकले 14 कोरोना पॉजिटिव केस
अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले फिर सामने आने लगे हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लैब से 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग मास्क का प्रयोग करें। मास्क का इस्तेमाल करें सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें। कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।