नईदिल्लीलीक्स.. कोविड-19 के इलाज के लिए दी जा रही एस्ट्राजेनिका के बारे में कई देशों में खून के थक्के जमने की शिकायत पर केंद्र सरकार गंभीर है।
भारत में दी जा रही कोविशील्ड के बारे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक भी की गई। लेकिन फिलहाल कोविशील्ड पर रोक लगाए जाने के आसार नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत कोविशील्ड लगाए जाने के बाद खून के थक्के जमने का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसलिए इस वैक्सीन पर रोक लगाए जाने का प्रश्न नहीं है।