आगरालीक्स…कन्याकुमारी से आगरा. 3000 किमी के सफर को तय कर हुआ गमबॉल इंडिया 2020 का समापन. पैरा ओलम्पिक गोल्ड मैडलिस्ट एवं पदमश्री दीपा मलिक ने…
कन्याकुमारी से तय किया सफर
कन्याकुमारी से आगरा तक के लगभग 3000 किलोमीटर के सफ़र को तय करते हुए गमबाॅल इण्डिया-2020 के प्रतिभागी 27 दिसम्बर की सुबह आगरा के होटल ”कोर्टयार्ड बाई मैरिएट“ पहुंचे। इस पूरे सफर में उनको कुल 08 चैकपाॅइन्ट्स को पार करना पड़ा। कन्याकुमारी से इस रैली में कुल 12 कारें शामिल हुई थीं किन्तु दो कारें रास्ते में फेल हो गई और सिर्फ 10 कारें ही फाइनल डैस्टिनेशन तक पहुंच सकीं। सबसे पहले पहुंचने वाले थे केरल के राजेश चेरियन और उसाज मैथ्यु और उनके पीछे ही उनको फाॅलो करते हुए पहुंचे रघुवीर सिंह और प्रशान्त गौकर।
छोटे मार्ग का उपयोग कर फाइनल डेस्टिनेशन तक पहुंचना था उदृेश्य
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पहले पहुंचना नहीं था बल्कि शुरू से अंत तक सबसे छोटे मार्ग का उपयोग करके अपने फाइनल डैस्टिनेशन तक पहुंचने का था। इस प्रतियोगिता को सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही अच्छे और बारीकी तरीके से फाइट किया गया और अंत में केवल 55 किलोमीटर के अंतर ने पहले तीन प्रतिभागियों को अलग कर दिया। अंततः जो प्रतिभागी विजयी हुए वे हैं रांची के आशीष बुधिया और रोहित कश्यप, जिन्होंने इस दूरी को 2812 किलोमीटर में पूरा किया। उनके बाद हैं केरल के रेजियन चेरियन और उजास मैथ्यु जिन्होंने इस दूरी को 2843 किलोमीटर में पूरा किया और उसके बाद हैं नई दिल्ली के कुशाग्र अग्रवाल और राजेश माजी जिनके द्वारा यह दूरी 2869 किलोमीटर में पूरी की गई। इसके अतिरिक्त अन्य कैटेगरी में जो प्रतिभागी विजयी हुए वे हैं रांची के आशीष बुधिया और रोहित कश्यप। इनमें एक दम्पत्ति भी हैं जो कि देहरादून के अनुज शर्मा और स्मिता शर्मा हैं। इनके अलावा रघुवीर सिंह और प्रशान्त गौरकर हैं, जो कि क्रमशः अम्बाला और नागपुर से हैं। रघुवीर और प्रशान्त ने ”स्पेशियली एबल्ड क्लास“ पर भी विजय हासिल की है। ये दोनों ही शारीरिक अक्षमता वाले ड्राइवरों को सामान्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
आठ चैक प्वाइंट्स से गुजरी ड्राइव
यह ड्राइव कन्याकुमारी से आगरा तक पहुंचते समय जिन चैकपाॅइन्ट्स से गुजरी वे हैं, कराईकुडी (तमिलनाडु), स्वर्ण मंदिर-थिरूमलाईकोडि (आन्ध्र प्रदेश), मेडचल (तेलंगाना), वाडकी (महाराष्ट्र), चिखलदरा (महाराष्ट्र), कोटा (राजस्थान), करणपुर (राजस्थान), हन्टिंग लाॅज, धौलपुर (राजस्थान)।
दीपा मलिक ने दिए पुरस्कार
ड्राइव के समापन समारोह के इस अवसर मुख्य अतिथि पैरा ओलम्पिक गोल्ड मैडलिस्ट एवं पदमश्री दीपा मलिक ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। उक्त समापन समारोह में मोटर स्पोर्ट्स क्लब, आगरा के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव प्रशान्त जैन के अलावा रचित अग्रवाल, हेमन्त जैन, करन अग्रवाल, आर0पी0 सिंह, सुदेश बरार, अर्पित अग्रवाल व अमित मित्तल भी मौजूद थे।