आगरालीक्स…एनवायरमेंट पर हुआ 15वां अंतर्राष्ट्रीय निबंध लेखन. चार देशों के 210 शहरों से इतने बच्चों ने लिखे अपने विचार.
स्फीहा ने आयोजित की प्रतियोगिता
गैर सरकारी संस्था स्फीहा ने पर्यावरण विषयों को केंद्र में रखते हुए बच्चों के लिए रविवार को 15वां अंतर्राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया. यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों कनिष्ठ, वरिष्ठ और अति वरिष्ठ प्रतिभागियों के लिए आयोजित की गई थी, जिनके लिए विषय क्रमश: जल जीवन का आधार, प्रदूषण और पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन और वित्तीय समाधान थे.

इस प्रतियोगिता में चार महादेशों के 210 नगरों से लगभग 3600 बच्चों ने भाग लिया. बच्चों ने अपने ही अंदाज में प्रदूषण पर अपनी राय लिखी. स्फीहा के प्रेसिडेंट एमए पठान ने कहा कि हाल ही में संपन्ना हुई अंतर्राष्ट्रीय ड्राइंग एवं पेंटिग प्रतियोगिता को मिले अभूतपर्व समर्थन के बाद ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बच्चों ने प्रतियोगिताओं का आनंद लिया होगा और अपने सर्वोत्तम रचनात्मक विचारों को कलम के माध्यम से कागजों पर उतारा होगा.
सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और विभिन्न श्रेणियों में बच्चों को कुल 108 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.