आगरालीक्स… आगरा में ताजमहोत्सव का काउंट डाउन शुरू हो गया है, 18 से 27 फरवरी तक चलने वाले ताजमहोत्सव में कुमार शानू, उषा उत्थुप, अल्ताफ रजा प्रस्तुति देंगे, साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।
आगरा के शिल्पग्राम में 18 से 27 फरवरी तक ताजमहोत्सव में हर रोज रंगारंग कार्यक्रम होंगे। बॉलीवुड सिंगर के साथ ही मुंबई का बैंड प्रस्तुति देगा। इसके लिए शिल्पग्राम में तैयारियां चल रही हैं। ताजमहोत्सव के लिए शिल्पी भी आने लगे हैं।
ये होंगे कार्यक्रम
18 फरवरी को पदमश्री डॉ गीता एम का ओडिसी न्रत्य
19 फरवरी सियाराम का कार्यक्रम
20 फरवरी उषा उत्थुप का कार्यक्रम
22 फरवरी अल्ताफ राजा
23 फरवरी सुनील पाल कॉमेडियन
24 फरवरी उडान बैंड मुंबई
25 फरवरी सिंगर रितु पाठक
26 फरवरी सिंगर जसवीर जस्सी
27 फरवरी कुमार शानू