आगरालीक्स.. आगरा से होकर गुजरने वाली चार ट्रेन निरस्त कर दी गईं, 13 ट्रेनों को रूट बदलकर निकाला गया।
गुर्जर आंदोलन के कारण रविवार को निजामुद्दीन काेटा जनशताब्दी एक्सप्रेस, कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी, देहरादून-कोटा व कोटा-देहरादून एक्सप्रेस को निरस्त रहीं, इसके साथ ही अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को मथुरा, झांसी होकर गुजारा गया। पश्चिम एक्सप्रेस, इंदौर इंटरसिटी, मेवाड़ एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, अगस्त क्रांति एक्सप्रेस, बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस व मेवाड़ एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया। अवध एक्सप्रेस को आगरा फोर्ट होकर निकाला गया।