आगरालीक्स… आगरा के गुरु द्वारा गुरु के ताल पर 31 गुरमत सालाना समागम में भीड उमड रही है, राजन के राजा ,महाराजन के महाराजा का गायन किया गया।
आगरा में गुरमत समागम के तीसरे दिन बुधवार को एक पिता एकस के हम बारिक
सबद के बारे में व्याख्या करते हुए पंजाब से पधारे कथा वाचक भाई सुखविंदर सिंह दरदी ने कहा कि हम सब उ सी एक परमात्मा की संतान है ओर हम सभी को प्यार मोहब्बत से रहना चाहिए ।
उपरोक्त विचार गुरुद्वारा गुरु के ताल स्तित भाई नंद लाल समागम हॉल में आयोजित संत बाबा साधु सिंह मोनी जी एवं संत बाबा निरंजन सिंह जी याद में आयोजित 31 गुरमत सालाना समागम के आखिरी दिन के दीवान में जो कि श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पूरब को समर्पित था में व्यक्त किए।
दरदी जी ने आगे कहा कि हम सभी धर्मो के लोगो को एक साथ मिलकर रहना चाहिए ।जैसा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में बताया है ।
इससे पूर्व आज प्रात गुरुद्वारा मंजी साहिब में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार परमजीत सिंह राना के सहयोग से अमृत संचार का कार्यक्रम हुआ जिसमें २०० के लगभग प्राणियों ने भाग लिया।
ज्ञानी हरजीत सिंह ,ज्ञानी विरसा सिंह मक्खन ,पंजाब से पधारे बाबा जसपाल सिंह ने संत साधु सिंह मोनी एवं संत बाबा निरंजन सिंह जी के जीवन से सभी को रूबरू करवाया ।
उपरांत जालंधर से पधारे भाई हरजोत सिंह जख्मी ने भगत कबीर जी की वाणी का गायन करते हुए संगत का मन मोह लिया ।
उपरांत लंगर साहिब नांदेड़ से हर साल की तरह संत बाबा प्रीतम सिंह जी को दस्तार भेट की साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के संघटन मंत्री एवं पदाधिकारियों ने बाबा जी को तलवार भेट की।
कविसर जत्था भाई सोमनाथ सिंह रोड़े ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला ।
पटियाला से पधारे भाई लाल सिंह फक्कड़ ने रागो में
राजन के राजा ,महाराजन के महाराजा का गायन किया।
इसी कड़ी में एक के बाद एक भाई नरेंद्र सिंह ,भाई जसपाल सिंह,भाई सुखदेव सिंह ने कथा एवं कीर्तन का गायन किया।
दीवान का संचालन गुरुद्वारा बंगला साहिब से पधारे ज्ञानी अंग्रेज सिंह ने किया ।
समागम में तीनों दिन लंगर वरताने की सेवा सितारगंज से आए भाई मंज सेवा सोसायटी के नौजवानों ने की।
इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु के ताल पर निशुल्क सिलाई सेंटर के बच्चो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उपरांत संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने विशेष रूप से सभी साध संगत का तहेदिल धन्यवाद किया ओर महाराज के चरणों में सभी की चरदी कला की अरदास की*।
आज के दीवान में संत बाबा प्रीतम सिंह जी ,मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ,समन्वयक बंटी ग्रोवर के अतिरिक्त बाबा जंग सिंह ,बाबा राजेन्द्र सिंह ,महंत हरपाल सिंह ,ग्रंथी टीटू सिंह ,हरबंस सिंह ,हरनाम सिंह ,सुशील सिंह ,रणजीत सिंह ,अमर सिंह ,राजवीर सिंह महंत मोहिंदर सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर भंते ज्ञान रत्न ,महंत योगेश पुरी ,मौलाना उज़ैर आलम ,फादर मून लाजरस ,एस पी ट्रैफिक प्रशांत कुमार प्रसाद ,विश्व हिन्दू परिषद के संघटन मंत्री सुनील जी ,दीपक अग्रवाल , शुबम सोनी ,बजरंग दल से अभिषेक शर्मा ,मुकुल गुलजार ,दीपक ढल ,मुनेन्द्र जादौन,संजीव चोबे ,वत्सला प्रभाकर , डॉ सुनील शर्मा, डॉ पार्थसारथी शर्मा ,समी अघाई ,शीला बहल, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महा सचिव सब्बीर अब्बास , उपेन्द्र सिंह , उपाध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ,के अतिरिक्त सांसद बाबू लाल जी , कुलपति अरविंद दीक्षित ,नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ,विधायक उदय भान सिंह ,जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया ,मदन मोहन शर्मा ,नरेंद्र परिहार , डॉ संदीप अग्रवाल अनुराग शुक्ला आदि एवं मीडिया में सहयोग देने के लिए गुरु घर का सरूपा देकर सम्मानित किया।