आगरालीक्स…आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र ने सुसाइड कर लिया, छात्र का शव उसके कमरे पर लटका मिला, छात्रा के सुसाइड करने से खलबली मची हुई है, वह फतेहपुर का रहने वाला है, छात्र के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। उधर, एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद बच्चों को स्कूल भेज दिया और सुसाइड कर ली।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में समरजीत सिंह डी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था, वह फतेहपुर का रहने वाला था, पढने में भी अच्छा था और लैब असिस्टेंट का कोर्स कर रहे साथी के साथ एसएन परिसर के पास ही किराए के कमरे में रह रहा था। बुधवार को समरजीत कॉलेज नहीं गया, उसका साथी कॉलेज गया था, दोपहर तीन बजे वह अपने कमरे पर लौटा। कमरे का गेट बंद था। अंदर झांक कर देखा तो समरजीत फंदे पर लटका हुआ था, सूचना पर एसएन के चिकित्सक और पुलिस पहुंच गई। उसे फंदे से नीचे उतारा।
सुसाइड के कारण के लिए पूछताछ
समरजीत के पिता नहीं है, उसके दो भाई हैं। वह पढने में अच्छा था, पुलिस छानबीन में जुटी है, जिससे सुसाइड का कारण पता चल सके। उसके परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।
बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने किया सुसाइड
बुधवार सुबह उमा नगर, केके नगर सिकंदरा निवासी 32 साल की रूपा का अपने पति राजू से विवाद हो गया, इसके बाद पति काम पर चला गया, उसने बच्चों को स्कूल भेज दिया। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गई।