Monday , 19 October 2026
Home आगरा Hal-Shashthi and Balaram Jayanti will be celebrated on September 2…#agranews
आगरा

Hal-Shashthi and Balaram Jayanti will be celebrated on September 2…#agranews

216

आगरालीक्स…रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में 02 सितंबर को मनाई जाएगी हलछठ और बलराम जयंती. शेषनाग के अवतार भगवान बलराम का मनाया जाएगा जन्मोत्सव

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार भगवान बलराम का जन्मदिन मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी ने बताया की संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से रखा जाने वाला हलषष्ठी व्रत 2 सितंबर 2026, बुधवार को रखा जाएगा। इसे हलछठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बुधवार है। व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह स्नान करके पूजा की तैयारी करती हैं और दिनभर व्रत रखकर शाम के समय पूजा करती हैं। बलराम जी की पूजा के साथ इस दिन षष्ठी माता की पूजा भी की जाती है।

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की पूजा की जाती है। बलराम जी के हाथ में हल उनका प्रमुख अस्त्र है, इसी वजह से इस व्रत में हल से जुड़ी खेती और उससे पैदा होने वाले अन्न को भोजन में शामिल नहीं किया जाता है। हलषष्ठी पर माताएं संतान की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। कई जगह महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं, जबकि स्थानीय परंपरा के अनुसार व्रत के दौरान तिन्नी का चावल, महुआ और बिना जोती जमीन या जल में पैदा होने वाली चीजों का सेवन किया जाता है।

हलषष्ठी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग –
2 सितंबर को हलषष्ठी के दिन ध्रुव योग रात 9:12 बजे तक रहेगा। इसके बाद व्याघात योग शुरू होगा। रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग 01 सितंबर की देर रात 1:43 बजे से 3 सितंबर की सुबह 6 बजे तक रहेंगे। इस दिन भरणी नक्षत्र रात 1:43 बजे तक रहेगा।

संतान सुख की कामना के लिए भी खास है हल षष्ठी –
हल षष्ठी का व्रत केवल संतान की लंबी उम्र और स्वास्थ्य तक सीमित नहीं माना जाता. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन दंपतियों को संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ है, वे भी श्रद्धापूर्वक इस व्रत और भगवान बलराम की पूजा कर सकते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान बलराम का स्मरण और पूजा करने से संतान संबंधी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है.

संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत –
हल षष्ठी का व्रत विशेष रूप से माताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख और प्रसन्नता की कामना से यह व्रत करती हैं. मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक हल षष्ठी का व्रत करने से भगवान बलराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है. संतान के जीवन में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे, इसी भावना के साथ माताएं इस दिन पूजा-पाठ करती हैं.

बच्चों को बांटा जाता है सतनाजा का प्रसाद –
हल षष्ठी की पूजा पूरी होने के बाद भुना हुआ सतनाजा बच्चों को प्रसाद के रूप में बांटने की परंपरा भी है. सतनाजा कई तरह के अनाज और अनाज से जुड़े पदार्थों का मिश्रण माना जाता है. इसे इस पर्व की पूजा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Dussehra 2026: The Significance of Shastra Puja and Sighting the Neelkanth Bird…#agranews

आगरालीक्स…दशहरा पर शस्त्र पूजा और नीलकंठ पक्षी के दर्शन का महत्व…जानिए क्यों...

आगरा

Agra News: Three children from Agra left home without informing anyone; police recovered them within 24 hours…#agranews

आगरालीक्स…मम्मी—पापा मैं जा रहा हूं, कुछ बड़ा बनकर लौटूंगा…आगरा के तीन बच्चे...

आगरा

Agra News: Young girl from Delhi found wandering in Agra at midnight; police hand her over to her family…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिल्ली से लाई एक युवती आधी रात को बदहवास हालत...

आगरा

Agra News: Grand Maha-Aarti of Maa Bhagwati in Awas Vikas Sector-6, Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के आवास विकास सेक्टर-6 में मां भगवती की भव्य महाआरती, श्रद्धा...

error: Content is protected !!