आगरालीक्स …आगरा में युवक और युवती की मौत, दोनों के बीच में अफेयर था, युवती की शादी तय हो गई थी, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में सोमवार को युवक और युवती के घर में फंदे पर लटके शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के साथ ही पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
घर पर नहीं थे परिजन
युवती की शादी तय हो चुकी है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच में प्रेम संबंध थे, युवती की शादी तय हो चुकी थी। युवती के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। सोमवार को लौटे तक घर पर एक ही दुपटटे से युवक और युवती के शव लटके हुए थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।